कन्नौज: मानीमऊ में सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को युवक ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पेश की मानवता की मिशाल।
कन्नौज के जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को भर्ती कराया गया है। बुर्जुग मानीमऊ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास घायल अवस्था में पड़ा था। नौशाद अली नामक युवक जो मौके से निकल रहा था बुर्जुग की घायल अवस्था देखकर रुका एंबुलेंस से संपर्क ना होने के कारण मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल ले आया। घायल तारामऊगढ़ी का रहने वाला है।