कन्नौज: सरायगली में हुए पथराव मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सरायगली में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने शहनूर की तहरीर पर इलियास, अनस समेत 13 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरायमीरा चौकी के सरायगली मोहल्ले में छज्जा निर्माण को लेकर बुधवार शाम पथराव की खबर सामने आई थी। निर्माण के विरोध से नाराज एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया था।