जतारा: लुहरगुवा: तलैया निर्माण में मशीनों का इस्तेमाल, वायरल वीडियो से उठा सवाल, मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
लुहरगुवा में तलैया निर्माण कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जयपाल सिंह घोष ने शनिवार को वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। मामला सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है।