बक्सर: बक्सर में नो पार्किंग में खड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी का चालान काटने पर हुआ हंगामा
Buxar, Buxar | Oct 23, 2024 बक्सर स्थित पीपी रोड में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़ी वाहनों का चलान काटने पर भारी हंगामा हुआ। हंगामें के कारण आधे घंटे तक एक लेन में जाम की स्थिति हो गई। हंगामा तब हुआ जब भाजपा के मंडल अध्यक्ष के वाहन का चलान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस पर 500 रूपया नही देने पर वाहन का चलान काटने का आरोप लगाया गया। वही ट्रैफिक पुलिस ने इस आरोप को निराधार बताया है।