बक्सर: ई किसान भवन में तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन, डीएओ ने दीप जलाकर किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Oct 23, 2024 सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षण की विधिवत उद्घाटन किया गया. प्रशिक्षण में जिले भर से कुल 200 किसानों को शामिल किया गया है. पहले दिन सोमवार को पूरे दिन पंजीयन करने में ही समय खत्म हो गया था.