बक्सर: जिला उपभोक्ता आयोग के निर्देश पर वीवो कंपनी ने परिवादी को दिया नया मोबाइल, पहले परिवाद पत्र दाखिल किया गया था
Buxar, Buxar | Oct 23, 2024 वीवो कंपनी ने चिल्हर निवासी परिवादी वीर बहादुर सिंह को नया मोबाइल देकर दाखिल मुकदमे को समझौते के आधार पर निष्पादित करा लिया. मंगलवार को न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग वेद प्रकाश सिंह ने परिवादी वीर बहादुर सिंह को मंगलवार को अपराहन 3:30 बजे नया मोबाइल दिया. इसकी जानकारी बुधवार को लगभग 1 बजे दिन में परिवादी के अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी ने दी.