पटियाली: सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने झगड़े के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
सिकन्दरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद में हुए मामले में आरोपी यशवीर पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम बरौना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।