उचकागांव: मीरगंज के औघड़दानी मंदिर परिसर में व्यवसायियों की सुरक्षा पर बैठक
मीरगंज स्थित औघड़दानी मंदिर परिसर में गोपालगंज एसपी के अध्यक्षता में व्यवसायी संघ, व्यपार मण्डल और नगर परिषद के प्रतिनिधि के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक कि गयी. जिसमें प्रतिनिधियों ने कई समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा वहीं प्रशासन ने कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर हथुआ SDPO, थानाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सहित स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे.