उचकागांव: बड़का गांव में चोरी के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
मीरगंज थाना में चोरी के मामले दर्ज(काण्ड सं0 212/25) में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बड़का गाँव निवासी सुनिता देवी और रेशमा कुमारी शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया । गोपालगंज पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी बुधवार दोपहर 2:55 बजे दी।