गोपालगंज में श्रम संसाधन विभाग और जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. के निर्देश पर मीरगंज के लजीज सोरमा बिरयानी दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। बाल श्रम विमुक्ति धावा दल, जिसमें श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और गोपालगंज पुलिस शामिल थे, ने यह कार्रवाई की।