बागपत: गोना गांव के चार युवकों का सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल, महिला ने एसपी से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | May 22, 2025 चांदीनगर थाना क्षेत्र के गोना गांव निवासी महिला सुरेश ने गुरुवार को साढे 12 बजे एसपी कार्यालय बागपत पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव में अपना भय बनाने के लिए चार युवक सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल कर रहे है। बताया कि युवकों पर लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट और धमकी संबंधित मुकदमे भी पंजीकृत है।