बागपत: जनपद बागपत में तूफान और तेज बारिश के दौरान मीतली के निकट टूटे पेड़ की चपेट में आकर तीन युवक घायल
Baghpat, Bagpat | May 21, 2025 बुधवार को करीब साढे आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद बागपत में तूफान के साथ आई तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। तूफान के साथ आई तेज बारिश के दौरान मीतली के निकट टूटे पेड़ की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।