बागपत: पिलाना और सिंघावली अहीर में तेज तूफान के साथ बारिश के दौरान 2 मकानों पर गिरी आकाशीय बिजली, भैंस की मौत और उपकरण फूंके
Baghpat, Bagpat | May 22, 2025 गुरुवार को करीब साढे आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पिलाना गांव निवासी हरेंद्र और सिंघावली अहीर गांव निवासी बिन्दर के मकानों पर बुधवार की रात करीब आठ बजे आए तेज तूफान के साथ आई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिससे एक भैंस की मौत तथा दोनों घरों के उपकरण फूंक गए। इस घटना से पीड़ितों का लाखों का नुकसान हो गया।