सादाबाद: सहपऊ के बाजार में गारमेंट की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
सहपऊ के बाजार मे गोपाल गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड कर्मियों के द्वारा लगातार कई घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।