सारठ: CHC के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने MLA चुन्ना सिंह से की शिकायत, 4 माह से मानदेय नहीं मिला
सारठ CHC में आउटसोर्सिंग में कार्यरत कर्मियों ने रविवार शाम 5 बजे MLA चुन्ना सिंह से 4 माह से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। बताया कि सामंता कंपनी के अधीन आने से समय पर मानदेय नहीं मिलता है और 4 माह से नहीं मिलने से आर्थिक संकट हो गया है। वहीं MLA ने मौके से ही स्वास्थ्य सचिव डॉ. अजय कुमार व RDD डॉ. प्रमोद कुमार को फोन करके भुगतान दिलाने का निर्देश दिया है।