बदरवास: फोरलेन हाईवे मांगरोल पर आयशर मिनी ट्रक की टक्कर में ड्राइवर की मौत, हेल्पर घायल
बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले फोरलेन हाईवे स्थित मांगरोल गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र की ओर प्याज भरने जा रहे एक आयशर ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।