शाजापुर: गुरु पूर्णिमा पर भैरव डूंगरी पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु टेकरी पर विराजित नगर कोतवाल भैरव महाराज के किए दर्शन
गुरु पूर्णिमा पर शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित भैरव डूंगरी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 999 फीट ऊंची टेकरी पर विराजित नगर कोतवाल भैरव महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए। जो देर रात तक जारी रहेगा। 511 सीढ़ियों की खड़ी चढ़ाई कर भक्त ऊपर पहुंचे और भैरव महाराज का पूजन कर मदिरा का भोग लगाया।