शाजापुर: शाजापुर के नित्यानंद आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, भक्तों ने किया पादुका पूजन और अभिषेक
शाजापुर के एबी रोड स्थित नित्यानंद आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे गुरुदेव महाराज की स्तुति कर चरण पादुका पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में भगवान का दूध, घी से स्नान कराया गया। प्रसादी भोग लगाने के बाद का महाआरती की गई। इस मौके पर आश्रम समिति से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य भक्त भी मौजूद रहे और आयोजन में भागीदारी की।