शाजापुर: गुरु पूर्णिमा के मौके पर धानमंडी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर महादेव का भात से मनोहारी श्रंगार किया गया
महागुरु स्वरूप में सजे ओंकारेश्वर गुरु पूर्णिमा के मौके पर शहर के शिव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। इसी कड़ी में धानमंडी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर महादेव का भात से मनोहारी श्रंगार किया गया। मंदिर पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने महादेव को गुरु पूर्णिमा के चलते महागुरु के स्वरूप में श्रंगारित किया जो भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा।