बदायूं: सीडीओ ने नरऊ बुर्जुग गांव के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया भोजन
Budaun, Budaun | Aug 24, 2026 बदायूं की मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास खण्ड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नरऊ बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा से सम्बंधित प्रश्न किए व उनके साथ भोजन भी किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अपने समस्त स्टाफ सहित उपस्थित मिले।