कलयुगी माँ को चढ़ा आशिकी बुखार, 6 साल के बेटे की प्रेमी से करा दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 6 वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसकी मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एचडीएफसी बैंक के एरिया सेल्स मैनेजर अर्पित पाराशर की गिरफ्तारी हो चुकी थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अर्पित और गुरप्रीत के बीच कथित प्रेम संबंध थे। आरोप है कि मासूम अंगद ने दोनों को साथ देख लिया था, जिसके बाद संबंधों के खुलासे के डर से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अर्पित ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल करते हुए शव को नहर में फेंकने की जानकारी दी। मामले में आगे की जांच जारी है।
#MeerutMurderCase #AngadVeer
#BreakingNews #CrimeNews
#UttarPradeshNews