बड़ी सादड़ी। सेवा भारती ने वाल्मीकि बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संत अनंत राम शास्त्री ने कहा कि संस्कारों से ही सनातन संस्कृति जीवित रहेगी। यह केंद्र बच्चों में सेवा, सद्भाव, समरसता व राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करेगा।