जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोडंगहातु में कार से पहुंचे चोर दिनदहाड़े बीएसएनएल टावर से लाखों रूपये की बैटरी,रेक्टिफाइड मॉडल एवं कीमती केबल चुरा कर ले गए। इस संबंध में बताया गया है कि दोपहर में टावर के केयरटेकर चंद्र मोहन तिरिया घर कार से पहुंचे व्यक्तियो ने उसकी पुत्री संजू तिरिया से टावर में मरम्मत काम करने के नाम पर टावर की चाभी मांगी और चोरी कर फरार हो गए