चकरनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
सहसों थाना क्षेत्र के मिटाहठी गांव में सोमवार भोर सुबह 23 वर्षीय विवाहिता उपासना यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।