जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति, रबी बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण, फसल विविधीकरण तथा कृषि नवाचार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।
उर्वरक प्रतिष्ठानों में अनियमितता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति एवं किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#कटिहार #कटिहारप्रशासन #कृषिविकास #किसानकल्याण #बिहार
Katihar, Bihar | Nov 15, 2026