Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

प्रतापगढ़ (अरनोद)। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में फरार कुख्यात तस्कर उस्मान खान पठान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। देवल्दी गांव में तस्कर द्वारा करीब 5 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए अस्तबल और फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया गया। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस इससे पहले उस्मान की पौने तीन करोड़ की संपत्ति (महंगे घोड़े, कुत्ते व भैंसें) फ्रीज कर चुकी है। पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है। #PratapgarhNews #Arnod #BulldozerAction #DrugSmuggler #EncroachmentRemoved

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

प्रतापगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से अर्जित करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि फरवरी में तस्कर नारायण मीणा से 5 करोड़ की एमडी व केमिकल बरामद हुआ था, जो कुख्यात तस्कर उस्मान खान के लिए काम करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी का 60 लाख का मकान और 10 लाख की बोलेरो तस्करी के पैसों से खरीदी गई थी। नई दिल्ली कंपीटेंट अथॉरिटी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने इस संपत्ति को फ्रीज कर बोर्ड लगा दिया है।

#PratapgarhPolice #RajasthanPolice #DrugSmuggling #PropertySeized #ArnodPolice

प्रतापगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से अर्जित करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि फरवरी में तस्कर नारायण मीणा से 5 करोड़ की एमडी व केमिकल बरामद हुआ था, जो कुख्यात तस्कर उस्मान खान के लिए काम करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी का 60 लाख का मकान और 10 लाख की बोलेरो तस्करी के पैसों से खरीदी गई थी। नई दिल्ली कंपीटेंट अथॉरिटी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने इस संपत्ति को फ्रीज कर बोर्ड लगा दिया है। #PratapgarhPolice #RajasthanPolice #DrugSmuggling #PropertySeized #ArnodPolice

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026

बांसवाड़ा (कलिंजरा)। ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी छगन मईडा (39) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि चिरोला बड़ा निवासी आरोपी के खिलाफ कलिंजरा थाने में मामला दर्ज था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह सहित कांस्टेबल बलदेव सिंह और अखिलेश पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।

#Banswara #BanswaraNews #Kalinjara #DrugSmugglerArrested #BanswaraPolice

बांसवाड़ा (कलिंजरा)। ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी छगन मईडा (39) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि चिरोला बड़ा निवासी आरोपी के खिलाफ कलिंजरा थाने में मामला दर्ज था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह सहित कांस्टेबल बलदेव सिंह और अखिलेश पाटीदार की मुख्य भूमिका रही। #Banswara #BanswaraNews #Kalinjara #DrugSmugglerArrested #BanswaraPolice

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026

डूंगरपुर। जिले के सुलई गांव में मनरेगा कार्यस्थल पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। विधायक ने खुद हाथ में गेती और तगारी उठाकर तालाब गहराईकरण कार्य में श्रमिकों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान महिला श्रमिकों ने विधायक को ऑनलाइन हाजिरी और केवाईसी (KYC) से जुड़ी तकनीकी परेशानियां बताईं। कम मजदूरी मिलने पर चिंता जताते हुए विधायक घोगरा ने सरकार से मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तकनीकी समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं, तो पंचायत समिति स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Dungarpur #GaneshGhogra #NREGA #MNREGA #Shramdaan #MLA Protest

डूंगरपुर। जिले के सुलई गांव में मनरेगा कार्यस्थल पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। विधायक ने खुद हाथ में गेती और तगारी उठाकर तालाब गहराईकरण कार्य में श्रमिकों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान महिला श्रमिकों ने विधायक को ऑनलाइन हाजिरी और केवाईसी (KYC) से जुड़ी तकनीकी परेशानियां बताईं। कम मजदूरी मिलने पर चिंता जताते हुए विधायक घोगरा ने सरकार से मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तकनीकी समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं, तो पंचायत समिति स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। Dungarpur #GaneshGhogra #NREGA #MNREGA #Shramdaan #MLA Protest

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डांगीयों की पंचोली क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यूडीए की टीम ने पुलिस और होमगार्ड की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकानों सहित करीब 15 से 20 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज इस सरकारी भूमि पर करीब 7 लाख वर्गफीट क्षेत्र को खाली कराया गया है। संबंधित लोगों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुराने रहवासी मकान को नहीं हटाया गया है। एक दिन पहले ही शिल्पग्राम के समीप छोटा हवाला में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। यूडीए ने लोगों से भू-माफियाओं के झांसे में न आने की अपील की है।

#UdaipurDevelopmentAuthority #UDA #AntiEncroachment #UdaipurNews #Action

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डांगीयों की पंचोली क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यूडीए की टीम ने पुलिस और होमगार्ड की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकानों सहित करीब 15 से 20 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज इस सरकारी भूमि पर करीब 7 लाख वर्गफीट क्षेत्र को खाली कराया गया है। संबंधित लोगों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुराने रहवासी मकान को नहीं हटाया गया है। एक दिन पहले ही शिल्पग्राम के समीप छोटा हवाला में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। यूडीए ने लोगों से भू-माफियाओं के झांसे में न आने की अपील की है। #UdaipurDevelopmentAuthority #UDA #AntiEncroachment #UdaipurNews #Action

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026