कटिहार: उत्क्रमित मा. विद्यालय लक्ष्मीपुर में शिक्षक और शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित, नम आंखों से दी गई विदाई
शिक्षक मनोज कुमार और बीपीएससी शिक्षिका लता कुमारी का ट्रांसफर दूसरे विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। जिसे लेकर शनिवार की दोपहर 2:30 बजे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जहां शिक्षक मनोज कुमार और शिक्षिका लता कुमारी को माला पहनाकर, बुके और अंग वस्त्र देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।