अशोकनगर जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में करीब तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।