आरा: आरा में ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा, मौके पर हुई मौत, भाई भी हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2026 भोजपुर जिले के आरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद भाई भी दुर्घटना में जख्मी हो गए. घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा पेट्रोल पंप के समीप की है. मृतका की पहचान आरा नगर थाना क्षेत्र के वलीगंज निवासी एनुलहक की पत्नी तबस्सुम परवीन के रूप में हुई है.