Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
adhimachali73
Previous slide
Next slide
मनाली से 140 किमी दूर शिंकुला दर्रे में बर्फ से फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने पहुंची लाहुल स्पीति पुलिस,,,, पर्यटकों से मौसम के हालात देखकर ही सफर करने का आग्रह, दर्रे में अब फोर बाई फोर वाहनों में ही सुरक्षित है सफर,,
Chamba, Chamba
| Oct 12, 2026
MORE NEWS
सर्दियों में वन्यजीवों की सुरक्षा को वन विभाग अलर्ट, रात में भी होगी गश्त सलूणी/चुराह। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों की दस्तक के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला चंबा के वन मंडल चुराह में अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए रेंज स्तर पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जंगलों में निगरानी रखने के साथ जरूरत के अनुसार रात के समय भी गश्त करेंगी। वन विभाग का उद्देश्य सर्दियों के दौरान वन्य प्राणियों को अवैध शिकार से सुरक्षित रखना और जंगलों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वन विभाग ने स्थानीय पंचायत प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शिकार की जानकारी मिलती है या कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधि में संलिप्त दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जंगलों में बढ़ेगी निगरानी सर्दियों में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर विभाग की ओर से उठाए जा रहे इन कदमों में स्थानीय लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। विभागीय टीमों की गश्त और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। सुशील कुमार गुलेरिया, डीएफओ वन मंडल चुराह #TribalLiveNews #WildlifeProtection #ChambaNews #Salooni #ForestDepartment #वन्यजीवसंरक्षण
Chamba, Chamba | Oct 12, 2026
#chambaexpress चम्बा सदर 2027: नीरज नैयर के सामने कौन देगा टक्कर? | BJP में टिकट के कई दावेदार चम्बा सदर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस विधायक नीरज नैयर के सामने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की चुनौती होगी, वहीं भाजपा में नीलम नैयर, इंद्रा कपूर, राज सिंह ठाकुर समेत कई संभावित चेहरों के नाम चर्चा में हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन जैसे मुद्दे चुनावी बहस को दिशा दे सकते हैं। आखिर 2027 में चम्बा सदर की सियासत क्या करवट लेगी और जनता किसे देगी मौका? देखिए चम्बा एक्सप्रेस का विशेष चुनावी विश्लेषण। #ChambaExpress #चम्बा_सदर #ChambaSadar #HimachalPradesh #HimachalPolitics #हिमाचल_2027 #विधानसभा_चुनाव_2027 #NeerajNayyar #BJP #Congress #चुनावी_विश्लेषण #चम्बा_की_सियासत #चुनावी_मुकाबला #जनता_के_मुद्दे #विकास_की_बात #HimachalElection2027 #PoliticalNews #ChambaNews
Chamba, Chamba | Oct 12, 2026
जिला मुख्यालय चंबा में कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल और राहुल गांधी का पुतला फूंका। Himachal Times TV
Chamba, Chamba | Oct 12, 2026
ग्राम पंचायत साच में जागरण का आयोजन
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026
त्रियुंडी माता मंदिर पहुंचे भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, लोगों से मेल-मिलाप ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं Suneel Pahadi ✍️ चंबा। भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर आज त्रियुंडी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन के साथ लोगों से उनका मेल-मिलाप भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों और नेताओं की जनसंपर्क यात्राओं पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अमित ठाकुर का यह दौरा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा था या इसके साथ जनसंपर्क बढ़ाने का पहलू भी जुड़ा है? क्या लोगों के साथ बढ़ता मेल-मिलाप आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत है, या फिर यह महज आस्था और सामाजिक जुड़ाव का अवसर था? इसका जवाब आने वाला समय ही देगा। आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। Pahadi News #amithakur
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026
सुंडला में शिवम बस का उद्घाटन, चंबा से सीधे हरिद्वार जाएगी बस सुंडला (चंबा)। सुंडला में भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने नई शिवम बस का उद्घाटन किया। यह बस चंबा से सीधे हरिद्वार तक चलेगी। बस सेवा शुरू होने से चंबा व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हरिद्वार आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बस मालिक किशोरी लाल ने नई बस सेवा शुरू की है। इस सेवा से यात्रियों को सीधा परिवहन संपर्क मिलने की उम्मीद है। Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News #volvo #amitthakur
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026
चंबा की खतरनाक सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद, हादसों को न्योता दे रही गहरी खाइयां #cmohp #viralreel #dcchamba #himachalpradesh #chamba #viralvideo #shimla #PWDMinisterHP
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026