प्रतापगढ़: टीबी अस्पताल के पास नशे में धुत सिपाही सड़क पर गिरा, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ में टीबी अस्पताल के पास पुराने पोस्टमार्टम हाउस वाली सड़क पर सिपाही आशीष चौहान नशे की हालत में बीच सड़क पर गिरा मिला। राहगीरों के अनुसार, वह काफी समय तक बेसुध पड़ा रहा। राहगीरों द्वारा बनाए गए इस घटना के वीडियो बुधवार शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।