जांजगीर: जांजगीर पुलिस ने शहीद जवानों की शहादत को नमन किया, स्वतंत्रता दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग और शहादत को याद किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर और चौकी नैला पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।