चौसा: चौसा के घोसई में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पंचमुखी बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामधुन करने के लिए नेपाल की महिला मंडली पहुंची हुई है जिन्हें देखने, निर्माण किए गए प्रतिमाओं का दर्शन करने और मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शुक्रवार को आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।