दुर्गा पूजा की नवमी के अवसर पर सोमवार को सोनो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से ही विभिन्न पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, श