लखीसराय: अशोक धाम हॉल्ट के समीप भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम हॉल्ट के समीप सोमवार को हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की पूर्वाह्न 11:30 पर सदर अस्पताल में कराया गया। मृतकों की पहचान , पटना मुंगेर एवं लखीसराय जिले के रहने वाले के रूप में की गई।