गिधौर: मुहर्रम पर गिद्धौर में निकला अखाड़ा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Gidhaur, Jamui | Jun 26, 2026 गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में मुहर्रम पर्व की दसवीं तारीख शुक्रवार को 9 बजे पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग शामिल हुए और मातमी माहौल में इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। अखाड़ा में युवाओं ने लाठी और तलवार से कलाओं के आकर्षक करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।