स्याना: नगर के विराट फार्म हाउस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक ने मेधावियों को सम्मानित किया
Siyana, Bulandshahr | Aug 16, 2026
नगर के विराट फार्म हाउस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। रविवार को महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिन पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विधायक ने अवंतीबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला। वही समाज के मेधावियों को सम्मानित किया।