पथरगामा: पथरगामा में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तुलसीकिता की प्राचीन ठाकुरवाडी सज-धजकर तैयार, देर रात होगा भक्ति जागरण कार्यक्रम
प्रखंड के प्राचीन ठाकुरवाडी तुलसीकिता मैं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर के अंदर राधा कृष्ण की प्रतिमा को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है साथ ही पूरे ठाकुरबारी परिसर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।