जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा आज खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित अन्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
IPRD Bihar
#begusarai