बहराइच: तकिया बल्दीपुरवा में ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन के कार्य का किया विरोध, हाईटेंशन लाइन से होगी बड़ी समस्या <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बहराइच जिले के चित्तौरा ब्लॉक के तकिया बल्दीपुरवा गांव में हाइटेंशन लाइन के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन गांव के अंदर से निकाली जा रही है, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लाइन को गांव के पीछे स्थित नहर पटरी के किनारे से ले जाया जाए।