बहराइच: पौंडा इलाके में युवक झुलस गया, हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पौंडा निवासी हसनैन पुत्र कमालुद्दीन अचानक झुलस गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।हसनैन के झुलसने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।