बहराइच: डीएम के प्रयास से राजस्व वादों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में मिला 7वां स्थान
जनपद के 42 राजस्व न्यायालयों में प्रचलित वादों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में सांतवा स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजस्व परिषद व शासन के निर्देशों के क्रम में समय सीमा से अधिक अवधि के लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए डीएम मोनिका रानी के निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जिले में बड़ी संख्या में राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हुआ हैं।