बहराइच: जिला अस्पताल परिसर में जीजा ने दो सालों को जमकर पीटा, दोनों सालों की हालत गंभीर
बहराइच जिले में शहर के जिला अस्पताल में जीजा ने अपने 2 सालों को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। जिससे परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का डॉक्टरी परीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि जीजा ने दोनों सालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा है। पुलिस जाच में जुटी हुई है।