बहराइच: ज़िला जज अदालत ने हाई फ्रीक्वेंसी वाले वॉकीटॉकी के साथ नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार 7 आरोपियों की जमानत अर्जी की मंजूर
बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर से 27 जून को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 7आरोपियों को हाई फ्रीक्वेंसी वाले वॉकी-टॉकी की बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। इस मामले में शनिवार को आरोपियों के अधिवक्ता ने बताया कि सभी अभियुक्तगणों को गलत तरीके से फसाया गया था और उनकी जमानत अर्जी जिला जज की अदालत ने मंजूर कर ली है।