मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।