हमीरपुर: कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठी पीड़ित की पत्नी की देर रात बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
चोरी की घटना में कोतवाली पुलिस की हीला हवाली से आहत हो पीड़ित ने परिजनों संग सोमवार से कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। जिससे पीड़ित की पत्नी की आज देर रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। धरने में बैठे सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी विजय निषाद ने बताया कि 13 मई को चोरी हुई थी।