हमीरपुर: चंद्रपुरवा गेट के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा दो घायल
कस्बा निवासी श्यामबाबू (40) ई रिक्शा चलाता है। बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे यह फैक्टरी एरिया से एक फैक्ट्री मजदूर नाथूराम (55) निवासी अरतरा को लेकर इंगोहटा की ओर जा रहा था। तभी चन्दपुरवा गेट के पास हाइवे किनारे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने इन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई।