प्रतापगढ़: कोहडौर में कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए बच्चे बेच रहे थे दियाली, एसओ ने गरीबों की मदद की और बांटे उपहार
नगर पंचायत कोहड़ौर में दो बच्चों को दियाली बेंचते देख एसओ राधेश्याम त्यागी ने दूकान पर गाड़ी रोक दी।बच्चों से पढ़ाई पूछा। बच्चों ने कक्षा 6 और 9 बताया।पढ़ने के साध दियाली बेचने का कारण पूछा तो बताया कि मेरे पिता लाल जी प्रजापति कैंसर पीड़ित हैं।उन्हीं के इलाज में सहयोग के लिए दियाली बेंच रहा हूँ। इस पर पूरी दियाली की कीमत पूछने पर बच्चों ने 2000 रूपये बताया।