फिरोज़ाबाद: दबरई कोर्ट ने चार सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई, खौफनाक हत्या का मिला इंसाफ, ऑपरेशन कन्विक्शन बना अपराधियों का काल
थाना जसराना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या कांड में न्याय की बड़ी जीत दर्ज हुई है। चार सगे भाइयों — दुर्ग सिंह, धर्मेन्द्र, दिनेश व मुकेश को एफटीसी-2 न्यायालय ने बुधवार दोपहर दो बजे क़रीबन आजीवन कारावास व ₹32-32 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। कार्रवाई “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाई जा रही सख्त अभियोजन नीति का नतीजा है