फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त ब्रजेश पुत्र रमेशचंद्र निवासी नगला दया, थाना सकरोली, जिला एटा को बुधवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार किया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड के पास से पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रसूलपुर पर संबंधित धारा में मामला दर्ज है।